शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम व अन्य

Saharsa news: बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा प्रबंधन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, छात्रों की पढ़ाई एवं शैक्षणिक वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाए.

विज्ञापन

Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल मजबूत करने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा प्रबंधन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, छात्रों की पढ़ाई एवं शैक्षणिक वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाए.

डीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, छात्र उपस्थिति, पोषण कार्यक्रम तथा शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने एवं विभागीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया.

बैठक में शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन