ePaper

घास काटने गयी महिला के साथ दुष्कर्म

Updated at : 22 Feb 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
घास काटने गयी महिला के साथ दुष्कर्म

घास काटने गयी महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र स्थित एक बहियार में घास काटने गयी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना के बाद पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एक महिला बहियार में घास काटने गयी थी. इसी दौरान आरोपित विजेंद्र यादव ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए गये हैं. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. साथ ही मामले में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है. शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घर राख सौरबाजार . बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के के तीरी पंचायत स्थित चकला वार्ड नंबर 12 में शनिवार को घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद सुतिहार के घर में शनिवार देर रात बिजली की शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. जिसमें घर के अंदर रखे कपड़े, अनाज, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो हो गये. पीड़़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है. आग लगते ही घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले और ग्रामीणों को सूचना दी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखा अधिकांश सामानों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गयी. अंचलाधिकारी विद्याचरण ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जायेगा. उप मुखिया ने मुखिया पर अनियमितता का आरोप लगाते दिया आवेदन कहरा. प्रखंड के सिरादेपट्टी पंचायत के वार्ड 6 के वार्ड सदस्य सह पंचायत के उप मुखिया सुभाष कुमार ने पंचायत के ही मुखिया, पंचायत सचिव और बिचौलिया पर पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं मे मिलीभगत कर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को अपने स्तर से जांच कराने की गुहार लगाई है. जिससे पंचायत में हुए विभिन्न विकास योजना में हुए अनियमितता और घोटाले का पर्दाफाश हो सके. वहीं पंचायत के विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित आरटीआई से जानकारी मांगने पर मुखिया एवं मुखिया के करीबियों द्वारा जान मारने की धमकी दिए जाने की भी शिकायत की है. पीड़ित सुभाष कुमार ने पुलिस अधीक्षक से भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते शिकायत कर धमकी सहित अन्य गंभीर मामले का साक्ष्य भी प्रस्तुत करने की भी बात कही है. जिससे आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके. दहेज के लिए पति, ससुर व सास पर प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव नगर पंचायत वार्ड 6 निवासी एक विवाहिता ने दहेज के रूप में 2 लाख और नहीं देने को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पीड़िता ने बनगांव थाना में शिकायत कर कहा है कि मेरी शादी 22 नवंबर 2024 को हिंदू रीति रिवाज के तहत गांव के ही अवधेश कुमार झा के साथ हुई थी. जिसमें मेरे पिता ने लगभग 8 लाख खर्च भी किया. लेकिन शादी के बाद से ही मेरे पति अवधेश कुमार शराब के नशे में बराबर मारपीट करते रहे. घटना को लेकर सामाजिक स्तर से भी कई बार समझौता कराया गया. फिर भी मेरे पति मेरे जेवर को भी बेच कर बराबर नशा कर मेरे साथ मारपीट करते रहे. उसके बाद दहेज के रूप में 2 लाख और देने की मांग करते रहे. नहीं देने पर मेरे तीन महीने के बच्चे को भी मुझसे अलग कर मुझे घर से भगा दिया गया. जिसकी शिकायत स्थानीय बनगांव थाना में किए जाने के बाद बनगांव थाना पुलिस द्वारा मेरे पति से मेरे बच्चे को वापस कर दिया गया. उसके बाद मेरे पिता मिथिलेश मिश्रा और मामा शत्रुघ्न खां अपनी बाइक लेने मेरे ससुराल आये तो मेरे पति अवधेश कुमार, ससुर विजय झा और सास सरस्वती देवी कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मेरे पिता और मामा के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से जख्मी कर दिया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस संबंध मे बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आलोक मे मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन