दूसरा हॉकी इंडिया सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

दूसरा हॉकी इंडिया सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन

सहरसा. दूसरा हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन ईस्ट जोन व वुमन सीनियर खेल के लिए हॉकी सहरसा की देखरेख में नौ जून से 13 जून तक पुलिस लाइन में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. पटना में आयोजित जूनियर चैंपियनशिप मैन व वुमन हॉकी 15 से 24 जून तक होगी. जिसमें जिले की टीम की भागीदारी को लेकर प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है. सीनियर खिलाड़ी मो मुस्तकीम, रवि चौधरी एवं राजू कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जूनियर टीम की लिस्ट 13 जून को जारी की जायेगी. हॉकी जिला सचिव सुनील कुमार झा ने जिले के सभी मध्य, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से अनुरोध किया कि अपने छात्रों को इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में सीखने के लिए भेजें. यहां पर नये बच्चो को सिखाने के लिए जिला हॉकी के पास सभी खेल सामग्री उपलब्ध है. जिससे जिला हॉकी खेल में अपना कृतिमान स्थापित कर सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन