अज्ञात वाहन के ठोकर से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के ठोकर से वृद्ध की मौत, मातम

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर नकुचेश्वर के पुजारी साठ वर्षीय माहेश्वर झा का राजनपुर-कर्णपुर पथ पर तेज गति वाहन के ठोकर लगने से माैत हो गया. सूचना पर एसआई सुनील कुमार ने शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. पुजारी के असामयिक निधन से परिजनों व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. स्थानीय मुखिया मोना देवी, प्रतिनिधि नीतीश कुमार, समाजसेवी विजय यादव, पंसस राजीव कुमार सहित अन्य ने वृद्ध के निधन पर संवेदना व्यक्त करते परिजनों को मुआवजा भुगतान दिए जाने की मांग की है. लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार कहरा . बनगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र से ही पिछले 22 मई को रहुआमणि गांव के मुख्य सड़क पर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक मछली व्यवसायी से 10 हजार नगदी लूट मामले का एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बनगांव थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलवाहाट ओपी क्षेत्र निवासी सेंटू कुमार है. जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. ………………………………………..

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन