एनआईसीसी सिटानाबाद ने क्लब ऑफ एलेवन स्टार को पांच विकेट से किया पराजित

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 14 Feb 2026 6:46 PM

विज्ञापन

एनआईसीसी सिटानाबाद ने क्लब ऑफ एलेवन स्टार को पांच विकेट से किया पराजित

विज्ञापन

सहरसा . जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का शनिवार का मैच एनआईसीसी सिटानाबाद एवं क्लब ऑफ एलेवन स्टार के बीच खेला गया. जिसमें क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने 27.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर शाहनवाज के 51 रन, कपिल देव के 30 रन एवं विष्णु के 25 रन की सहायता से 147 रन बनाये. जिसके जवाब में एनआईसीसी सिटानाबाद ने 24.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर नीतीश के 40 रन, फरहान के 28 रन, शाकिब के 21 रन की सहायता से 149 रन बनाये. एनआईसीसी सिटानाबाद ने क्लब ऑफ एलेवन स्टार को पांच विकेट से पराजित किया. क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से विष्णु ने आठ ओवर में 35 रन देकर चार विकेट, कपिल ने एक विकेट प्राप्त किया. जबकि एनआईसीसी सीटानाबाद की ओर से जफर ने आठ ओवर में 29 रन देकर चार विकेट, समीर ने 6.3 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट एवं इरफान ने आठ ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया. मैच के मैन ऑफ द मैच जफर इमाम रहे. मैच के निर्णायक प्रकाश रंजन सिंह एवं श्रवण कुमार व स्कोरर अंकित थे. मैच में जिला क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम सहित अन्य मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में रौशन, करण, प्रशांत, अंकित, रवि, बिट्टू, अमन, प्रियांश का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन