दिवंगतों के परिजनों से मिले सांसद, कहा- जनता के सुख-दुख में शामिल होना प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

मां कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद राजेश वर्मा व अन्य| Prabhat Khabar Network

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने सिमरी बख्तियारपुर दौरे के दौरान दिवंगत लोगों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और जनता के सुख-दुख में साथ रहने का वादा किया।

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) . खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नारेबाजी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना दौरे की शुरुआत सांसद ने धमारा घाट स्थित प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर की. विधिवत पूजा करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की. इसके बाद सांसद नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव निवासी जियालाल यादव के आवास पहुंचे. बीते दिनों जियालाल यादव की माता के निधन पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया.

कई शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात इसके बाद सांसद महखड़ पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने फिरोज आलम के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की. बीते दिनों फिरोज आलम की माता का निधन हो गया था. सांसद ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही. इसी पंचायत में सांसद ने स्व बिजेंद्र पासवान एवं स्व विष्णुदेव यादव के निधन पर उनके शोकाकुल परिजनों से भी मुलाकात की. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

क्षेत्र की जनता से जुड़ना प्राथमिकता : सांसद सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में शामिल होना उनकी प्राथमिकता है. लोगों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं और भावनाओं को समझने का अवसर मिलता है. क्षेत्र के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहेंगे. सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि सांसद राजेश वर्मा का क्षेत्र के प्रति लगातार संपर्क और संवेदनशीलता बनी हुई है. सांसद का यह दौरा केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि वे आम लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने की अपील की.


जनता के साथ सांसद का दर्शाता है जुड़ाव

पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव ने कहा कि सांसद राजेश वर्मा का सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा क्षेत्र की जनता के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है. जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास योजनाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. सांसद के दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. इस मौके पर प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया विनय यादव, मोजाहिर आलम, ब्रजेश यादव, श्याम पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे.

फोटो कैप्शन 1. मां कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद राजेश वर्माफोटो कैप्शन 2. फिरोज आलम के परिजनों को ढांढस बंधाते सांसद राजेश वर्मा | Prabhat Khabar Network
फिरोज आलम के परिजनों को ढांढस बंधाते सांसद राजेश वर्मा | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन