बोल्डर अनलोडिंग कार्य शुरू, छह दिनों तक 120 मिनट तक का होगा ट्रैफिक ब्लॉक
सहरसा मानसी रेलखंड | Prabhat Khabar Network
कोपरिया-धमारा घाट रेलखंड पर बोल्डर अनलोडिंग के कारण 6 दिनों तक 120 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। तीन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, पूरी जानकारी पढ़ें।
सहरसा. समस्तीपुर मंडल के कोपरिया-धमारा घाट रेलखंड पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए छह दिनों तक प्रतिदिन 120 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. यह ब्लॉक 22 अगस्त (शनिवार), 23 अगस्त (रविवार), 25 अगस्त (मंगलवार), 26 अगस्त (बुधवार), 28 अगस्त (शुक्रवार) एवं 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 7:45 बजे से 9:45 बजे तक रहेगा.
आपके शहर में
तीन ट्रेनों के परिचालन में होगा बदलाव ट्रैफिक ब्लॉक के कारण इस अवधि में कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है. गाड़ी संख्या 63343 सहरसा-समस्तीपुर मेमू को सहरसा जंक्शन से कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित किया जायेगा. गाड़ी संख्या 55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर को समस्तीपुर जंक्शन से कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित किया जायेगा. गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को बनमनखी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन के बीच 30 मिनट नियंत्रित किया जायेगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में यात्रा करते समय परिवर्तित परिचालन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनायें. रेल प्रशासन के अनुसार यह ट्रैफिक ब्लॉक रेलखंड पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा कराने के उद्देश्य से लिया जा रहा है.
कटाव रोकने के लिए गिराया जा रहा बोल्डर कोपरिया-धमारा घाट के बीच कोसी नदी पर स्थित रेल पुल संख्या 47 के आसपास कटाव को देखते हुए रेलवे की ओर से सुरक्षा के लिए बोल्डर गिराये जा रहे हैं. रेलवे ने मानसून से पहले ही पुल की सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिये थे. रेल प्रशासन के अनुसार फिलहाल रेल पुल एवं आसपास का कटाव पूरी तरह सुरक्षित है. बोल्डर गिराये जाने से नदी के कटाव से रेल पुल एवं रेलखंड की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए