चैता बाबू - रघुवर बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 08 Feb 2026 7:03 PM
चैता बाबू - रघुवर बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ
सिमरी बख्तियारपुर . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोटिया गांव स्थित बाबा राम दास खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय चैता बाबू – रघुवर बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और ग्रामीणों से संवाद भी किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया. विधायक ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और जिस दिशा में युवा आगे बढ़ता है, उसी दिशा में समाज और राष्ट्र की प्रगति तय होती है. उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सरोजा और अमरपुर टीम के बीच खेला गया. सरोजा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाये. जवाब में अमरपुर की टीम 18 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस प्रकार सरोजा टीम ने 22 रन से मुकाबला जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










