कंपनी के सर्वेयर से लूटपाट, आठ हजार नगद, मोबाइल व बाइक लेकर हुआ फरार
कंपनी के सर्वेयर से लूटपाट, आठ हजार नगद,
सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर के पास अपराधियों द्वारा गुरुवार की रात्रि महेंद्रा फर्स्ट च्वाइस कंपनी के सर्वेयर से लूटपाट का मामला सामने आया है. पीडित बैजनाथपट्टी वार्ड नंबर चार निवासी गुरु शरण कुमार ने बताया कि वह सुपौल से कंपनी का काम करके अपने घर लौट रहा था कि सिसई अगवानपुर के समीप बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका व हथियार दिखाकर मारपीट किया व पास में रखे करीब आठ हजार रुपया, मोबाइल व बाइक लेकर भाग गया. पीडित ने सदर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है. सदर पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर रही है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए