करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के एक होटल में करता था मजदूरी बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के महारस गांव के एक 27 वर्षीय मजदूर की हिमाचल प्रदेश में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना के संबंध ने मृतक के पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के रामपुर घाट स्थित एक होटल में मजदूरी करता था. मंगलवार की देर रात्रि होटल में आलू उबालने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में उनके छोटा भाई रंजीत कुमार शर्मा पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया. मालूम हो कि मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी. पत्नी संजू देवी व मां इंदुला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी संजू देवी, माता इंदुला देवी, पिता दिनेश शर्मा व दो भाई एवं चार बहन को छोड़ गया है. उसकी मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन