कोशी स्मैशर्स ने क्लब ऑफ इलेवन स्टार को सात विकेट से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2025 6:56 PM
संजीव झा सामाजिक व आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित व जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का शुक्रवार का मैच कोसी स्मैशर्स व क्लब ऑफ इलेवन स्टार के बीच खेला गया.
रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का हो रहा आयोजन प्रतिनिधि, सहरसा संजीव झा सामाजिक व आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित व जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का शुक्रवार का मैच कोसी स्मैशर्स व क्लब ऑफ इलेवन स्टार के बीच खेला गया. कोशी स्मैशर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते क्लब ऑफ इलेवन स्टार को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए क्लब ऑफ इलेवन स्टार ने 24.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर शास्वत के 38 रन 37 बॉल, लव के 34 रन 25 बाॅल, आकाश के 16 रन 16 बॉल की सहायता से 152 रन बनाये. जिसके जवाब में कोशी स्मैशर्स ने 24.3 ओवर में तीन विकेट खोकर अभिषेक के 59 रन 44 बॉल, कप्तान वरुण सिंह के नाबाद 33 रन 46 बॉल, तनिष्क के 33 रन 28 बॉल, केशव के नाबाद 17 रन 28 बाॅल की सहायता से 156 रन बनाकर क्लब ऑफ इलेवन स्टार को सात विकेट से पराजित किया. कोशी स्मैशर्स की ओर से प्रशांत ने पांच ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट, अमित ने 4.5 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट, शितांशु ने छह ओवर में 24 रन देकर दो विकेट, रवि रंजन ने एक विकेट लिया. क्लब ऑफ इलेवन स्टार की ओर से प्रिंस ने चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट, ऋषिकेश व कुणाल ने एक एक विकेट प्राप्त किया. मैच में निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह, उमंग कुमार व स्कोरर आयुष व सुमित थे. कोसी स्मैशर्स के खिलाडी अभिषेक को मैन ऑफ द मैच निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह व उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण, शीतांशु, हर्ष का सराहनीय योगदान रहा. फोटो – सहरसा 07 – विजेता टीम
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










