कोशी स्मैशर्ष ने एनआईसीसी सिटानाबाद को किया पांच विकेट से पराजित

कोशी स्मैशर्ष ने एनआईसीसी सिटानाबाद को किया पांच विकेट से पराजित
खेला जा रहा रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग सहरसा . जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के शनिवार का मैच एनआईसीसी सिटानाबाद व कोशी स्मैशर्ष के बीच खेला गया. निर्धारित 40 ओवर के मैच में एनआईसीसी सिटानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते एनआईसीसी सिटानाबाद ने 28.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर नीतीश के 33 रन, जफर के 28 रन, गुलाम सरवर के 26 रन, दिलशाद के 25 रन की सहायता से 190 रन बनाये. जिसके जवाब में कोशी स्मैशर्ष ने 28.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर अभिषेक के 59 रन, विशाल के 34 रन, रौशन के 29 रन, कप्तान वरुण के नाबाद 25 रन, अंकित के 20 रन की सहायता से 191 रन बनाकर एनआईसीसी सिटानाबाद को कोशी स्मैशर्ष ने पांच विकेट से पराजित किया. कोशी स्मैशर्ष की ओर से कृष्णमोहन ने तीन ओवर में 13 रन देकर चार विकेट, रवि ने छह ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट, ऋषिकेश ने पांच ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, प्रशांत ने पांच ओवर में 36 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया. जबकि एनआईसीसी सिटानाबाद की ओर से जफर ने आठ ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट, राजन ने 4.4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया. मैच के मैन ऑफ द मैच कृष्णमोहन हुए. मैच के निर्णायक प्रकाश रंजन सिंह व श्रवण कुमार तथा स्कोरर रहबर थे. मैच में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन, सचिव बिश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम, शशि यादव सहित अन्य मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में आयुष, अमन, बिट्टू, अनिकेत, अंकित, विशाल, उज्जल का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




