पंजाब के भटिंडा से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद

Updated:
विज्ञापन

पंजाब के भटिंडा से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद

विज्ञापन

पतरघट. थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक अपहृत लड़की को पतरघट पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से अपहरणकर्ता के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता वरूण कुमार शर्मा ने पंजाब के भटिंडा से अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किए जाने के साथ-साथ कांड के मुख्य नामजद आरोपी ज्ञानी यादव पिता भोला यादव ग्राम बरसिंघा किशनपुर को गिरफ्तार कर अपहृत लड़की एवं गिरफ्तार आरोपी को पतरघट थाना लाया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्ञानी यादव को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि बरामद अपहृता को 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत बयान के लिए न्यायालय भेजे जाने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन