जेल से छूटे अपराधियों पर नजर बनाये रखें : थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जेल से छूटे अपराधियों पर नजर बनाये रखें : थानाध्यक्ष

विज्ञापन

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक सिमरी बख्तियारपुर . पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने रविवार को थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों व कांड के अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान थानाध्यक्ष ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपितों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने पुराने अपराधिक मामलों में जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रियता बढ़ाने का भी निर्देश दिया. बैठक में थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी एवं कांड के अनुसंधानकर्ताओं से उनके पास लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने अब तक की गयी कार्रवाई, निष्पादित मामलों तथा शेष कांडों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. मौके पर दारोगा अमरजीत कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विकास कुमार, दयानंद महतो, ज्योति कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन