सड़क दुर्घटना में जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हुए जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हुए जख्मी

जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शनिवार को अपने किसी निजी कार्य से सहरसा जाने के दौरान सौरबाजार पतरघट मुख्य सड़क मार्ग पर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

पतरघट. पतरघट पंचायत निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शनिवार को अपने किसी निजी कार्य से सहरसा जाने के दौरान सौरबाजार पतरघट मुख्य सड़क मार्ग पर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार, पतरघट निवासी जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोविंद सादा एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह एक बाइक पर सवार होकर किसी निजी कार्य से सहरसा जा रहे थे की उसी दौरान सौरबाजार पतरघट मुख्य सड़क मार्ग पर सौरबाजार से पहले एक अनियंत्रित चार चक्का पिकअप से साइड लेने के दौरान बाइक लेकर गिर जाने से दोनों जख्मी हो गये. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग खड़ा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पतरघट से पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों जख्मी को उठाया एवं इलाज के लिए आनन-फानन में पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया. जहां उपचार जारी है. दोनों खतरे से बाहर हैं.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन