गश्ती बढ़ाने व नशे के कारोबार पर सख्ती का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सलखुआ थाना में सीडीपीओ निशिकांत भारती को सम्मानित करते एस एच ओ जितेंद्र ठाकुर | Prabhat Khabar Network

सलखुआ थाना में नवनियुक्त एसडीपीओ निशिकांत भारती ने शुक्रवार को पहली बार पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सलखुआ (सहरसा) . पदस्थापन के बाद पहली बार शुक्रवार को एसडीपीओ निशिकांत भारती सलखुआ थाना पहुंचे. उन्होंने थाना का विस्तृत निरीक्षण कर लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति, वारंटों के निष्पादन और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने एसडीपीओ को पौधा भेंट कर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति व संवेदनशील स्थानों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना परिसर, कार्यालय और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष से थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, आवागमन के मार्गों और अपराध की स्थिति की जानकारी ली. क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों और शांति-व्यवस्था से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की.

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

एसडीपीओ ने थाना में रखी विभिन्न संचिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति और वारंटों के निष्पादन की जानकारी ली. उन्होंने सभी लंबित मामलों का त्वरित और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अनुसंधान में अनावश्यक विलंब नहीं करने, वारंटियों व फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर अनुसंधान पूरा करने को कहा.

गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा

अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ ने क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा. उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा. एसडीपीओ ने नशे के कारोबार और नशाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने नशे से जुड़े लोगों और अवैध कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें

आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय कायम करना भी प्राथमिकता होनी चाहिए. निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष पुअनि बबलू कुमार यादव, पुअनि चिरंजीवी तिवारी, पुअनि धीरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि प्रिया सिंह, सअनि फिरोज आलम, पीएसआई बिट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

फोटो - सलखुआ - सलखुआ थाना में सीडीपीओ निशिकांत भारती को सम्मानित करते एस एच ओ जितेंद्र ठाकुर | Prabhat Khabar Network
सलखुआ थाना में सीडीपीओ निशिकांत भारती को सम्मानित करते एस एच ओ जितेंद्र ठाकुर | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन