216 फीट के महाकांवर का हुआ भव्य स्वागत, रातभर गूंजे भक्ति गीत
सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
सिमरी बख्तियारपुर के लिए निकली 216 फीट की महाकांवर का मानसी में भव्य स्वागत हुआ। रातभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा). भादो मास के दूसरे रविवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए निकला 216 फीट विशाल महाकांवर शुक्रवार शाम मानसी पहुंचा. महाकांवर के पहुंचते ही कांवरियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया. कांवरियों के स्वागत और उनकी थकान दूर करने के लिए मानसी में रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.
आपके शहर में
फीता काटकर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, सुमित गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. गायक शुभम भास्कर समेत अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम स्थल पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे.
महाकांवर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
216 फीट विशाल महाकांवर को देखने और दर्शन के लिए मानसी व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. महाकांवर की भव्यता देखकर लोग उत्साहित नजर आये. कांवरियों के रात्रि विश्राम और सेवा के लिए भी व्यवस्था की गयी थी. रातभर चले भक्ति कार्यक्रम से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. शनिवार सुबह सिमरी बख्तियारपुर के लिए रवाना हुआ जत्था रात्रि विश्राम के बाद कांवरियों का जत्था शनिवार सुबह 216 फीट विशाल महाकांवर के साथ सिमरी बख्तियारपुर की ओर रवाना हुआ. महाकांवर के साथ चल रहे श्रद्धालुओं में जलाभिषेक को लेकर उत्साह बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए