गंगजला लाइट ओवरब्रिज नहीं तोड़ पा रहा जाम का चक्र, राहगीर और बाइक सवार रोज हो रहे परेशान
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

शहर के थाना चौक से गंगजला चौक रेलवे ढाला तक इन दिनों भीषण जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है.
विज्ञापन
दोनों छोर पर अव्यवस्था और अतिक्रमण से बेअसर साबित हो रही व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन पर उठे सवाल
सहरसा. शहर के थाना चौक से गंगजला चौक रेलवे ढाला तक इन दिनों भीषण जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है. दोपहिया वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से निर्मित लाइट ओवरब्रिज भी लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है. ब्रिज पर चढ़ने और उतरने के दोनों ओर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. नतीजतन पैदल यात्री और बाइक सवार भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ढाला एवं लाइट ओवरब्रिज के दोनों छोर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्त निगरानी तथा बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तो स्थिति में काफी सुधार हो सकता है. लोगों ने ओवरब्रिज की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था की आवश्यकता बतायी है.ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं सुधर रही स्थिति
थाना चौक और गंगजला चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है. इसके बावजूद लगातार लगने वाला जाम व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता भी नजर नहीं आती, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित होती है.अतिक्रमण भी बन रहा जाम की बड़ी वजह
थाना चौक से गंगजला ढाला तक सड़क किनारे अवैध रूप से सजी दुकानों के कारण सड़क संकरी हो गयी है. विशेष रूप से वाहनों को फूलों से सजाने वाले कारोबारियों की दुकानों के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा घिरा रहता है, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है. स्थानीय लोगों का मानना है कि जब तक सड़क किनारे लगे अतिक्रमणकारी दुकानों को हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जायेगा, तब तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है. लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने तथा लाइट ओवरब्रिज के आसपास यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










