आग से पांच घर जलकर राख, मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के घोंघेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 बरबिघी महादलित टोला में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

महिषी. थाना क्षेत्र के घोंघेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 बरबिघी महादलित टोला में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक मध्य रात्रि होने के कारण आग लगने की बात जब तक लोगों को समझ में आयी तब तक स्थानीय ग्रामीण ठक्को सादा, दिलीप सादा, अजय सादा, गणेशी सादा व अरविंद सादा के घरों में रखा, अनाज, वस्त्र, आभूषण सहित अन्य गृह उपयोगी सामान स्वाहा हो चुका था. अग्नि पीड़ितों ने महिषी थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन दे स्थल निरीक्षण कर क्षति का जायजा लेने की मांग की है. स्थानीय मुखिया खुशी लाल सादा, सरपंच बिंदेश्वरी पासवान, पूर्व मुखिया त्रय महेंद्र साह, नईम उद्दीन, घूरन पासवान सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से अविलंब मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन