एक दिवसीय जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आकर्षण रंगो��ी बना कर रंगोत्सव पर्व का संदेश दिया

विज्ञापन

सहरसा श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा बुधवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जॉब कैंप में डिलीवरी पटना नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भरत जी राम की देखरेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस जॉब कैंप में 16 प्रतिभागी शामिल हुए. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया. सहायक निदेशक ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रति माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियों उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जॉब कैंप के सफल संचालन में जिला कौशल विशेषज्ञ एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन