बड़े भाई ने छोटे भाई के उपर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 02 Jul 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
बड़े भाई ने छोटे भाई के उपर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

बड़े भाई ने छोटे भाई के उपर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के गेट पर मंगलवार को दुकानदार द्वारा ग्राहक के विवाद में अपने भाई के उपर कड़ाही में खौलता तेल फेंक दिया. जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया. दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने के लिए तीसरा भाई जब पहुंचा तो उसके ऊपर भी गर्म तेल शरीर पर फेंक दिया. इस संबंध में अंकुर शाह पिता रमेश शाह ने सदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही घटना के संबंध में पीड़ित अंकुर शाह एवं नीतीश कुमार ने बताया कि वो लोग व्यवहार न्यायालय के गेट पर सभी भाई अलग-अलग दुकान चलाते हैं. मंगलवार को एक ग्राहक आया जो हम दोनों का परिचित था. इस ग्राहक को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर गुस्सा कर कराही में खौलता हुआ तेल उसके ऊपर डाल दिया. जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन दिया गया है. जिसकी प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. …………………………………….. बहन की गुमशुदगी का कराया मामला दर्ज सहरसा . सदर अस्पताल में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर आरती कुमारी ने सदर थाना में अपनी बहन के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. दिए आवेदन में आरती ने बताया कि उनकी बहन कोमल कुमारी साथ पढ़ाई के लिए रहती थी. 27जून की सुबह में पढ़ाई के संबंध में डाटे एवं उससे मोबाइल भी लिए थे. फिर वो ड्यूटी चली गयी. उसके बाद जब में शाम में ड्यूटी के बाद रूम आई तो उनकी बहन कोमल कुमारी रूम में नहीं थी. फिर अपने सगे-संबंधी से पता की तो कही नहीं मिली. उसके दोस्त से भी भी पता किया त़ उससे भी कही कुछ पता नहीं चला. सदर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन