शिक्षा केवल किताबों तक नहीं रहनी चाहिए सीमितः मोनिका

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 28 Feb 2026 6:18 PM

विज्ञापन

शिक्षा केवल किताबों तक नहीं रहनी चाहिए सीमितः मोनिका

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज का किया शैक्षणिक भ्रमण उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सहरसा . पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को शिक्षा व विज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जहां एक ओर लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण कर चिकित्सा विज्ञान की बारीकियों को समझा. वहीं दूसरी ओर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भव्य रूप से मनाया. शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत नरेंद्र चौधरी की अगुवाई में छात्रों का एक दल लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज पहुंचा. इस दल में शिक्षक जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, शशांक शेखर, शैफाली शर्मा व लीना डागर शामिल रहे. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज की एनाटॉमी लैब ले जाया गया. जहां डॉ रविंद्र शर्मा ने छात्रों को मानव शरीर की संरचना को करीब से दिखाया व समझाया. इस दौरान एक संवादात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों ने चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े अपने जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे. इस यात्रा को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ कल्याणी सिंह, डॉ शुभम सिंह एवं अमित कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा. विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से महान वैज्ञानिक सीवी रमण को याद किया एवं विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला. दोनों ही कार्यक्रमों के मौके पर विद्यालय की प्राचार्य मोनिका पांडेय ने बच्चों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में व्यावहारिक समझ विकसित होती है. विज्ञान दिवस हमें नवाचार एवं तर्कसंगत सोच की प्रेरणा देता है. प्राचार्य ने बच्चों को भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाला इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित किया. इस शैक्षणिक यात्रा एवं विज्ञान दिवस के सफल आयोजन से छात्रों में भारी उत्साह देखा गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन