ग्रामीण विकास योजनाओं पर डीएम सख्त, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa News : सहरसा में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

Saharsa News : विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जीविका, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बीबीजी रामजी योजना एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में जीविका ग्रामीण हाट, बीबीजी रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका तथा ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को समय पर पूरा करने और आमजन तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया.

ग्रामीण हाटों की गुणवत्ता और नियमित संचालन के निर्देश

डीएम ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों को निर्माणाधीन ग्रामीण हाटों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सिमरी बख्तियारपुर एवं पतरघट में निर्मित जीविका ग्रामीण हाटों में प्रतिदिन नियमित बाजार संचालित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा.

ई-केवाईसी और रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर

बीबीजी रामजी योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने तथा मांग के अनुरूप समय पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिलना चाहिए.

स्वच्छ बिहार अभियान और ग्रे वाटर प्रबंधन पर फोकस

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्माणाधीन एवं संचालित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट को जल्द पूरा कर उपयोग में लाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड की चयनित आदर्श ग्राम पंचायतों में ग्रे वाटर मैनेजमेंट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

जीविका योजनाओं के विस्तार के दिए निर्देश

जीविका योजनाओं की समीक्षा के दौरान दीदी की रसोई, कैंटीन एवं सिलाई केंद्रों के विस्तार, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोशाक आपूर्ति, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और लंबित भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने जिला परियोजना प्रबंधक जीविका को सभी प्रखंडों में इन केंद्रों के संचालन के लिए भवन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

लंबित भुगतान शीघ्र करने और नियमित मॉनिटरिंग पर जोर

डीएम ने ब्लॉक सह अंचल कार्यालयों में हाउसकीपिंग भुगतान की समीक्षा करते हुए लंबित विपत्रों का त्वरित सत्यापन कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन