फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को 53 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

एलेवन स्टार की ओर से शिवम ने छह ओवर में सात रन देकर एक विकेट,

विज्ञापन

सहरसा संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का मंगलवार का मैच फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 विकेट खोकर प्रवेश के 57 रन 52 बॉल, रौशन के 38 रन 45 बाॅल, अंकित राज के 21 रन 22 बॉल, उज्जवल के 27 रन 34 बॉल की सहायता से 182 रन बनाये. जिसके जवाब में एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने छह विकेट खोकर सोनू के 55 रन 69 बॉल, रहवर के 17 रन 28 बॉल की सहायता से 129 रन ही बना सकी. फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को 53 रनों से पराजित किया. एलेवन स्टार की ओर से शिवम ने छह ओवर में सात रन देकर एक विकेट, शुभम मिश्रा ने छह ओवर में 34 रन देकर एक विकेट, बबलू ने एक विकेट प्राप्त किया. फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष राज ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट, वैभव ने पांच ओवर में 28 रन देकर एक विकेट, अंकित राज ने पांच ओवर मे सात रन देकर एक विकेट प्राप्त किया. मैच में निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह, उमंग कुमार एवं स्कोरर तुषाण व प्रियांशु थे. फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान प्रवेश को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल,अविनाश कुमार, नितोष सिंह अन्य मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण, शीतांशु, हर्ष का सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन