शिक्षा के पुरोधा महात्मा एनडी ग्रोवर की श्रद्धापूर्वक मनाई गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा के पुरोधा महात्मा एनडी ग्रोवर की श्रद्धापूर्वक मनाई गयी पुण्यतिथि

विज्ञापन

वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन यज्ञ सहरसा. डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को डीएवी संस्थाओं के विस्तारक प्रख्यात शिक्षाविद व पद्मश्री से सम्मानित महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की पुण्यतिथि अत्यंत उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पावन हवन-यज्ञ से हुआ. इसके बाद महात्मा ग्रोवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि महात्मा एनडी ग्रोवर साहब एक ऐसे कर्मयोगी थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार व समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया. सादा जीवन व उच्च विचार के धनी ग्रोवर साहब ने सुदूर क्षेत्रों तक ज्ञान की अलख जगायी. हमारा उद्देश्य उनके बताए सत्य सेवा एवं निष्ठा के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है. महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी आंदोलन के एक स्तंभ थे. उन्होंने उत्तर भारत विशेष कर बिहार, झारखंड, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के पिछड़े इलाकों में सैकड़ो स्कूल खोलकर शिक्षा की धारा को जन-जन तक पहुंचाया. अंत में उन्होंने कहा गया कि उनके निस्वार्थ योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन