समस्तीपुर रेल मंडल में करोना की दस्तक, सर्दी व खांसी से पीड़ित कर्मी की आज होगी जांच
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jul 2020 8:37 AM
समस्तीपुर रेल मंडल में करोना की दस्तक,सर्दी व खांसी से पीड़ित कर्मी की आज होगी जांच
सहरसा: समस्तीपुर रेल मंडल में कोरोना की दस्तक हो गयी है. शनिवार को मंडल के चार रेल कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद रेल कर्मियों में कोरोना को लेकर दहशत का महौल बन गया है. मिली जानकारी के अनुसार ऐसे कुछ कर्मियों को सोमवार को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जायेगा, जिन्हें सर्दी व खांसी हो रही है. तब तक इन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी गयी है.
स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मियों का पूरी हेल्थ रिकॉर्ड रखा जायेगा. थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी कर्मचारी को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. साथ ही जांच की सभी प्रक्रियाओं का अनुशरण किया जायेगा.
सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय को बंद कर दिया गया है. वहीं डयूटी पर आने वाले सभी रेल अधिकारी व कर्मचारियों को अपने आवास पर ही रहने का आदेश दिया गया है.
पॉजिटिव केस आने की जानकारी मिलने के बाद रविवार को रेल मंडल को सैनिटाइज करने का काम किया गया. सफाईकर्मियों ने इस दौरान मंडल के सभी अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, कर्मचारियों के बैठने के स्थान, मंथन सभागार, कंट्रोल कक्ष के साथ साथ हर परिसर में 6 स्प्रे मशीन से छिड़काव किया. वहीं 13 जुलाई सोमवार को भी सभी कक्ष को फिर से सैनिटाइज किया जायेगा.
बताते चलें कि शनिवार को करोनो की जांच रिपोर्ट आयी थी. इसमें रेल मंडल कार्यालय के इएनएचएम व कार्मिक विभाग के दो कर्मी संक्रमित मिले थे. इसके अलावा एक प्वाइंटस मैन व स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित पायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










