घर से खेलने निकला बालक लापता
घर से खेलने निकला बालक लापता
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के मनोरी गांव में खेलने के दौरान घर से बाहर निकला 12 वर्षीय बालक लापता हो गया. जिसके बाद लापता बालक के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्र के बरामदगी की गुहार लगायी है. थाने को दिए आवेदन में नगर पंचायत के मनोरी वार्ड 7 निवासी अमर कुमार यादव ने बताया कि बीते 19 सितंबर को पुत्र अमन कुमार घर से खेलने बाहर निकला था. जो वापस लौट कर घर नहीं आया. जिसके बाद लापता अमन की काफी खोजबीन की. बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए