सुलह के आधार पर 31 मार्च तक मामलों का होगा निष्पादन
मध्यस्थता अभियान दो शून्य 90 दिनों के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है
सहरसा बीएसएलएसए पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में 31 मार्च तक विभिन्न मामलों का निष्पादन किया जाएगा. इनमें वैवाहिक विवाद मामलों, दुर्घटना दावा मामलों, घरेलू हिंसा मामलों, चेक बाउंस मामलों, वाणिज्यिक विवाद मामलों, सेवा मामलों, आपराधिक समझौता योग्य मामलों, उपभोक्ता विवाद मामलों, ऋण वसूली मामलों, बंटवारा मामलों, बेदखली मामलों, भूमि अधिग्रहण मामलों एवं सहरसा न्यायपालिका की विभिन्न अदालतों के साथ उपभोक्ता फोरम में लंबित अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों के मध्यस्थता के माध्यम से सुचारू निपटान किया जाएगा. राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान दो शून्य 90 दिनों के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. मध्यस्थता निपटान का प्रयास सप्ताह के सभी सात दिनों एक जनवरी से लेकर 31 मार्च तक दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मध्यस्थता केंद्र, डीएलएसए सहरसा में किया जाएगा. मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निपटान के लिए बेंचों का गठन किया गया है. जिसमें न्यायिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए