आग से एक ही परिवार के चार घर जलकर राख

फर्जी अंक पत्र पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर केस दर्ज
अनाज, कपड़े, फर्नीचर और नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान सिमरी बख्तियारपुर . प्रखंड के खजूरी पंचायत स्थित खजूरी गांव में गुरुवार को भीषण आग लग गयी. इस घटना में एक ही परिवार के चार घर जलकर राख हो गये. आग से घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण स्थिति बेकाबू हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अगलगी में विनोद राय, उदय राय, प्रमोद राय, नारायण राय के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित परिवारों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मुआवजे और राहत सामग्री की मांग की है. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि चार घर जलने कि सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी बीरबल कुमार को क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा गया. आंकलन का आंकड़ा आने के साथ ही राहत उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










