बिहार के इस जिले को एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात, लाखों लोगों को होगा फायदा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Apr 2025 9:03 PM
Amrit Bharat Express: सहरसा जंक्शन से 24 अप्रैल को 3 नयी ट्रेनों का उद्घाटन किया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी से तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे. जिसमें सहरसा से लोकमान्य तिलक अमृत भारत ट्रेन, सहरसा से पिपरा सुपौल के रास्ते नयी ट्रेन और सहरसा से समस्तीपुर नयी पैसेंजर ट्रेन, अलौली स्टेशन से कनेक्ट की जायेगी.
Amrit Bharat Express: 24 अप्रैल को सहरसा को एक साथ तीन नयी ट्रेनों की सौगात मिलेगी. इसमें अमृत भारत ट्रेन भी शामिल होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. अमृत भारत ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी ट्रेन होगी, जो सहरसा से चलेगी. शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के सीएओ आरएसपी एसके सिंह के अलावा समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव सहरसा जंक्शन पहुंचे. जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन का निरीक्षण किया. इसके बाद सुपौल के लिए रवाना हुए.
सहरसा से लोकमान्य तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन
सहरसा जंक्शन से 24 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होगी. अमृत भारत ट्रेन सहरसा जंक्शन से खगड़िया, हसनपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते लोकमान्य तिलक जायेगी. हालांकि सप्ताह में कितने दिन ट्रेन का परिचालन होगा, यह क्लियर नहीं किया गया है.
सहरसा को मिलेगी 2 और नयी वाशिंग पिट
सहरसा जंक्शन पहुंचे डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सहरसा जंक्शन को दो और नयी वाशिंग पिट मिलेगी. जिसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. इसके निर्माण के बाद सहरसा में चार वाशिंग पिट होगा.
क्या होगा फायदा
देश के सभी राज्यों के लिए सहरसा से चलेगी ट्रेन
ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी
अमृत भारत के बाद वंदे भारत ट्रेन भी सहरसा को मिलेगी
समय पर होगा ट्रेनों का परिचालन
ट्रेनों में साफ सफाई होगी बेहतर
यात्रियों की आवाजाही कैपेसिटी बढ़ेंगे
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन का समय निर्धारित नहीं
सहरसा जंक्शन पहुंचे विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन नया भवन बनकर तैयार है. लेकिन उद्घाटन के लिए अभी कोई निर्देश नहीं आया है. 24 अप्रैल को उद्घाटन होगा या नहीं. रेलवे बोर्ड के घोषणा के बाद बताया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी
22 घंटे में पहुंचेगी लोकमान्य तिलक
रेल सूत्र के मुताबिक सप्ताह में एक दिन सुबह 5:00 बजे सहरसा जंक्शन से लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत ट्रेन खुलेगी. अगले दिन दोपहर 3:00 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. सहरसा से लोकमान्य तिलक की दूरी 22 घंटे में पूरी होगी. वर्तमान में अमृत भारत ट्रेन की एक ही रैक सहरसा जंक्शन पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










