ePaper

उपला उठाने के विवाद में बेटे ने चापाकल के रॉड से मारकर पिता की कर दी हत्या

Updated at : 21 Dec 2020 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
उपला उठाने के विवाद में बेटे ने चापाकल के रॉड से मारकर पिता की कर दी हत्या

सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर गोयठा (उपला) उठाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने चापाकल में लगे रॉड से मारकर पिता की हत्या कर दी. जबकि मारपीट कर सौतेली मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया एवं मौके से पत्नी सहित घर छोड़ फरार हो गया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर गोयठा (उपला) उठाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने चापाकल में लगे रॉड से मारकर पिता की हत्या कर दी. जबकि मारपीट कर सौतेली मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया एवं मौके से पत्नी सहित घर छोड़ फरार हो गया.

शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी रामसोगारथ राम(60) के पुत्र पप्पू राम(25) ने रविवार दोपहर को अपनी सौतेली मां लीला देवी से छत पर रखा गोयठा (उपला) उठाने को कहा. लीला देवी ने उपला हटा लेने की बात कही और रामसोगारथ राम छत पर सीढ़ी लगाने लगा कि इसी दौरान पप्पू ने घर में लगे चापाकल का हैंडल खोल पिता और सौतेली मां लीला देवी के साथ मारपीट करने लगा.

इस दौरान हैंडल के जोरदार प्रहार से रामसोगारथ राम की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद हो-हल्ला होने के बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए.

Also Read: 25 हजार का इनामी शातिर सहित दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या सहित अन्य मामलों में पुलिस को थी तलाश

हालांकि तब तक आरोपित पुत्र पत्नी सहित घर से फरार हो चुका था. घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर घायल लीला देवी को इलाज के लिए पीएचसी भेजा.

मालूम हो कि मृतक ने दो शादी की थी. इसमें पहली पत्नी का पुत्र पप्पू राम है. जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्र हैं. इसमें बड़ा पुत्र बाहर मजदूरी करता है, जबकि छोटा पुत्र घर पर ही माता पिता के साथ रहता था. थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन