शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन प्रधान शिक्षकों को बीडीओ ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजकुमार को सम्मानित करती बीडीओ | Prabhat Khabar Network

सहरसा के कहरा प्रखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन प्रधानाध्यापकों को बीडीओ और शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

सहरसा. शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय संचालन एवं अन्य विद्यालयी कार्यों के ससमय निष्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कहरा प्रखंड के तीन प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक को शनिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कहरा अभिलाषा पाठट ने चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने हाई स्कूल चैनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय चैनपुर की अंशुमाला को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया. शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन