महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट
महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के धकजरी में महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. पीडित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पीडित मो इनताक पिता मो तजम्मुल ने बताया कि गांव के मो जहीर, मो शाहरुख व बीबी खातून घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये व पत्नी रजीना खातून को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया. चाकू सर में लगा है. जब मैं बचाने गया तो आरोपित ने मेरे साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपित ने मारपीट के दौरान पत्नी का करीब पंद्रह हजार रुपया का कनबाली छीन लिया व बैंक में किश्ती जमा करने के लिए रखा छतीस सौ रुपया छीन लिया. पीडित ने सदर थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है स्मार्ट क्लास रूम से चोरी
अज्ञात पर विद्यालय प्रधान ने कराया मामला दर्ज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए