कवि सम्मेलन में गूंजीं साहित्यकारों की रचनाएं, परिषद स्थापना दिवस की रूपरेखा तय

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव को सम्मानित करते सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मासिक बैठक में परिषद का स्थापना दिवस 23 अगस्त को मनाने का फैसला लिया गया. इस अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पुस्तक लोकार्पण और साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा.

विज्ञापन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मासिक बैठक शहर के कायस्थ टोला स्थित वरिष्ठ साहित्यकार श्यामानंद लाल दास के आवास पर आयोजित की गई. बैठक में परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार झा 'अवध' के प्रदेश संयुक्त महामंत्री बनने पर साहित्यकारों ने अंगवस्त्र एवं सम्मान देकर उनका अभिनंदन किया.

विज्ञापन

23 अगस्त को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद का स्थापना दिवस आगामी 23 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही साहित्यकारों की पुस्तकों एवं परिषद की पत्रिका 'साहित्य सृजन' का लोकार्पण किया जाएगा. कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों को 'साहित्य सृजन सम्मान' से भी सम्मानित किया जाएगा.

काव्य पाठ ने बांधा समां

बैठक के अंत में आयोजित कवि सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार श्यामानंद लाल दास, अवधेश कुमार झा 'अवध', आनंद झा, मुर्तजा नारियारवी, रघुवंश झा, मनोज कुमार, ओमप्रकाश मुन्ना, ई. रामेश्वर ठाकुर एवं डॉ. मुरारी सिंह ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्य पाठ कर उपस्थित साहित्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन