एक दिवसीय जंब कैंप में कुल 26 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

एक दिवसीय जंब कैंप में कुल 26 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सहरसा श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय में किया गया. जिसमें जेआईटीएम स्कील्स प्राइवेट लिमिटेड के नियोजकों ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन भरत जी राम की देखरेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस जॉब कैंप में 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. सहायक निदेशक नियोजन ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रतिमाह इस प्रकार के जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय में आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस जॉब कैंप के सफल संचालन में नियोजन पदाधिकारी अंकिता, जिला कौशल विशेषज्ञ, जिला कौशल प्रबंधक एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सराहनीय सहभागिता रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन