ePaper

चोरी की बाइक सहित 6 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 24 May 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित 6 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चोरी की बाइक सहित 6 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सलखुआ. थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत अंतर्गत गोरगामा गांव से गुरुवार की रात पुलिस ने सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर के घर छापेमारी कर छह लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गयी. गिरफ्तारी के संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगाम गांव के वार्ड संख्या चार में एक व्यक्ति द्वारा घर में चोरी छिपे चुलाई शराब की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना का सत्यापन के लिए पुअनि सुधीर कुमार ने सदलबल जब शराब तस्कर के घर छापेमारी की तो उसके घर से छह लीटर चुलाई शराब बरामद हुई. साथ ही एक अपाची बाइक बरामद हुई. पूछताछ के क्रम में बाइक चोरी की निकली. शराब तस्कर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव वार्ड संख्या चार निवासी पुरण यादव का पुत्र मनीष कुमार बताया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि पकड़े गये शराब तस्कर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं गिरफ्तार तस्कर का कहना है रात में मेरे दरवाजे पर बाइक व शराब रख हमें फंसाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन