करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित धनछोहा वार्ड नंबर आठ निवासी सरोज यादव के दस वर्षीय पुत्र करण कुमार की शनिवार दोपहर पड़ोसी के चापाकल से करंट लग जाने से मौत हो गयी. करण की मां उषा देवी ने बताया कि पड़ोसी बम यादव के दरवाजे पर चापाकल […]
बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित धनछोहा वार्ड नंबर आठ निवासी सरोज यादव के दस वर्षीय पुत्र करण कुमार की शनिवार दोपहर पड़ोसी के चापाकल से करंट लग जाने से मौत हो गयी. करण की मां उषा देवी ने बताया कि पड़ोसी बम यादव के दरवाजे पर चापाकल पर मोटर लगा हुआ था. बच्चे के साथ खेलते-खेलते करण चापाकल पर पहुंचा. तार नंगा रहने के कारण करंट लग गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया. मौके पर बीडीओ लालबाबू पासवान, प्रखंड प्रमुख पति मो नूर आलम उर्फ लंबू, राजद नेता रंजीत यादव, स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार रजक, पूर्व मुखिया विजय यादव व बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. स्थानीय लोगों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक के परिजनों व मामा वीरेंद्र कुमार यादव का रो रोकर बुरा हाल है. निशा महिला ग्राम संगठन की सभी महिलाओं ने बैठक कर सरकार व वरीय पदाधिकारी से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




