मिट्टी की दीवार गिरने से दो की हुई मौत

Published at :22 Nov 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी की दीवार गिरने से दो की हुई मौत

सत्तरकटैया : विशनपुर पंचायत के संतपुर पासवान टोला वार्ड नंबर एक में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची व एक महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार स्व. तिलो पासवान की पत्नी मसो शांति देवी (45) व नतनी स्मिता कुमारी (10) आंगन से दरवाजे पर आ रही थी. उसी […]

विज्ञापन

सत्तरकटैया : विशनपुर पंचायत के संतपुर पासवान टोला वार्ड नंबर एक में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची व एक महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार स्व. तिलो पासवान की पत्नी मसो शांति देवी (45) व नतनी स्मिता कुमारी (10) आंगन से दरवाजे पर आ रही थी. उसी समय दिवार गिर गयी. नानी-नतिनी दोनों उस मिट्टी के नीचे दब गयी. उसके चिल्लाने की आवाज भी बाहर नहीं आ सकी. जब लोगों की नजर गिरी मिट्टी की उस दिवार पर पड़ी तो आनन-फानन में लोगों ने उसे बाहर निकाला. लेकिन तब तक अंदर दबी दोनों ने दम तोड़ दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन