डीटीडीसी में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के प्रशांत सिनेमा रोड में बीते दस सितम्बर को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पस्तपार शिविर क्षेत्र के लहौना निवासी मो कुर्बान को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चोर फिर किसी घटना को अंजाम देने के […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के प्रशांत सिनेमा रोड में बीते दस सितम्बर को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पस्तपार शिविर क्षेत्र के लहौना निवासी मो कुर्बान को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चोर फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिये घूम रहा था.
इसी दौरान आसपास के लोगो की नजर उस पर पड़ी तो लोगो ने उसे पकड़ कर सीसीटीवी फूटेज से मिलान किया तो वह कुर्बान ही था. जिसके बाद लोगो ने मामले की सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल-बल प्रशांत सिनेमा रोड पहुंच चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया. पुलिस के पहुंचने से पूर्व आक्रोशित लोगो ने पकड़ाये चोर की जमकर पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




