24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा करायें मुहैया: अपर निदेशक

Published at :01 Jan 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा करायें मुहैया: अपर निदेशक

महिषी : स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ विजय पांडेय ने मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते जनहित में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने व चिकित्सक उपलब्ध रखने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके सिन्हा को दिया. करोड़ों की लागत से नवनिर्मित भवन में बिजली व्यवस्था ठीक कर मरीजों को रहने […]

विज्ञापन

महिषी : स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ विजय पांडेय ने मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते जनहित में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने व चिकित्सक उपलब्ध रखने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके सिन्हा को दिया. करोड़ों की लागत से नवनिर्मित भवन में बिजली व्यवस्था ठीक कर मरीजों को रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कही.

कई रोगियों के अस्पताल में दवा अनुपलब्ध होने की शिकायत पर डॉ पांडेय ने बताया कि पूर्व में दवा देने वाली कंपनियों से सरकार का एकरार खत्म हो गया है. नयी व्यवस्था के लिए विभागीय पहल जारी है व तत्काल सीएस को स्थानीय स्तर पर दवा खरीदने का आवंटन मिला है. निरीक्षण क्रम में डॉ विकास, डॉ अरुण, डॉ आरडी सिंह, डॉ उत्तम कुमार महतो, मधुकांत चौधरी, प्रबंधक रवि खां सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन