कॉलेज में तालाबंदी कर प्राचार्य को बनाया बंधक

सहरसा मुख्यालय : रमेश झा महिला कॉलेज की दर्जनों छात्रओं ने रद्द परीक्षा की तिथि प्रकाशित करने की मांग पर प्रभारी प्राचार्य संजय मिश्र को घंटों बंधक बनाये रखा. उससे पूर्व छात्रओं ने कैंपस में साटे गये सभी सूचनाओं को फाड़ अपना विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही कार्यालयों से अध्यापक सहित कर्मियों को बाहर निकाल […]
सहरसा मुख्यालय : रमेश झा महिला कॉलेज की दर्जनों छात्रओं ने रद्द परीक्षा की तिथि प्रकाशित करने की मांग पर प्रभारी प्राचार्य संजय मिश्र को घंटों बंधक बनाये रखा. उससे पूर्व छात्रओं ने कैंपस में साटे गये सभी सूचनाओं को फाड़ अपना विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही कार्यालयों से अध्यापक सहित कर्मियों को बाहर निकाल तालाबंदी कर धरने पर बैठ गयी. बीए पार्ट टू की छात्रओं का कहना था कि 11 फरवरी को साहूगढ़ के कॉमर्स कॉलेज केंद्र की रद्द हुई परीक्षा की तिथि अब तक प्रकाशित नहीं की गई है. जबकि इस संबंध में प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को चार बार आवेदन दिया जा चुका है. उग्र छात्रओं ने बताया कि हर बार महाविद्यालय प्रशासन तिथि के शीघ्र प्रकाशन का आश्वासन भर देता है. छात्रओं ने कहा कि समय से परीक्षा होती तो इस साल वह ग्रेजुएट हो जाती. लगभग चार दर्जन से अधिक प्रभावित छात्रओं ने एक स्वर में कहा कि मंगलवार तक रद्द परीक्षा की तिथि का प्रकाशन नहीं होता है तो वे बीए पार्ट टू के प्रायोगिक परीक्षा में व्यवधान डालेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










