बच्चों को खेल के दौरान दो डिब्बा बम मिले

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बसौना गांव के वार्ड नंबर 12 स्थित शर्मा टोला में रविवार को बच्चों को नहर पर खेलने के दौरान पुराना डिब्बा बम अचानक फट गया. इससे लोगों में भय व कौतूहल का माहौल बना हुआ है. टोला के लोगों द्वारा किसी तरह के पुराने पटाखा होने का अंदेशा व्यक्त […]
कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बसौना गांव के वार्ड नंबर 12 स्थित शर्मा टोला में रविवार को बच्चों को नहर पर खेलने के दौरान पुराना डिब्बा बम अचानक फट गया. इससे लोगों में भय व कौतूहल का माहौल बना हुआ है. टोला के लोगों द्वारा किसी तरह के पुराने पटाखा होने का अंदेशा व्यक्त किया गया. वहीं दूसरे दिन सोमवार को दो पुराना डब्बा बम मिट्टी में दबा मिला.
इससे लोगों में दहशत फैल गयी. इसकी सूचना सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को दी गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इसे बनगांव थाना का मामला बता बनगांव पुलिस को सूचना दी. तब तक ग्रामीणों द्वारा डब्बे पर कई बालटी पानी डाल कर उसे पूरी तरह निष्क्रिय किया गया.
सूचक टोले के ही निवासी दुलारचंद्र शर्मा नहर के ही बगल में एक झोपड़ी बना अपना मवेशी रखते हैं. वहीं बच्चों के खेलने के दौरान बम को देखा गया. इससे पूर्व 16 जुलाई को भी दो पुराना डब्बा बम मिट्टी में दबे पाये गये थे. इसमें से एक बच्चे के खेलने के दौरान फट भी गया था. पुराना होने के कारण उस बम की शक्ति घट चुकी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. बनगांव थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुराना बम मिलने की जानकारी मिली है. घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों को भेज मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










