उत्पाद निरीक्षक व जमादार गिरफ्तार, अधीक्षक फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहरसा : घूस लेकर शराब के धंधेबाजों को बचाने व लापरवाही बरतने के मामले में उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल, उत्पाद निरीक्षक मो फैयाज अहमद व जमादार वीरेंद्र पाठक समेत अन्य पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ सदर थानाध्यक्ष राजमणि के बयान पर मामला दर्ज कर उत्पाद निरीक्षक मो फैयाज अहमद व जमादार […]
विज्ञापन
सहरसा : घूस लेकर शराब के धंधेबाजों को बचाने व लापरवाही बरतने के मामले में उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल, उत्पाद निरीक्षक मो फैयाज अहमद व जमादार वीरेंद्र पाठक समेत अन्य पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ सदर थानाध्यक्ष राजमणि के बयान पर मामला दर्ज कर उत्पाद निरीक्षक मो फैयाज अहमद व जमादार वीरेंद्र पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़
आपके शहर में
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद एवं मद्यनिषेद्य विभाग ने पिछले अक्तूबर को शहर के डुमरैल से एक ट्रक से शराब बरामद की जांच की थी. इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी)व सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने इस मामले की जांच की. तीनों जांच रिपोर्टों में उत्पाद अधीक्षक, उत्पाद निरीक्षक व जमादार समेत अन्य की लापरवाही सामने आयी.
इसके बाद कार्रवाई की गयी. एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि एफआइआर में ट्रकचालक का नाम नहीं है और वाहन का नंबर गलत लिखा गया है. साथ ही तीन दिन बाद मामला दर्ज किया गया था. वहीं, उत्पाद अधीक्षक की खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिले. उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर घूस लेकर शराब के धंधेबाजों को बचाने का आरोप लगा है.
प्राथमिकी में बदल दिया गया ट्रक का नंबर
पिछले 13 अक्तूबर को एक ट्रक शराब पकड़ी गयी थी. इसके बाद इस मामले की प्राथमिकी भी दर्ज की गयी, लेकिन ट्रक का नंबर बदल दिया गया. जब्ती सूची में यूपी 78 एटी 9177\\9172 का उल्लेख किया गया था. लेकिन जब्ती सूची में ट्रक का निबंधन संख्या यूपी 78 एटी 9175 को दिखाया गया है. इतना ही नहीं, वाहन के चालक को प्राथमिक अभियुक्त नहीं बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन