दोतारा में हत्या से इलाके में सनसनी, एक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 7:27 AM
विज्ञापन
सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत अंतर्गत दोतारा वार्ड नंबर 13 में बीते सोमवार की देर शाम 45 वर्षीय अंबिका मंडल की गोली मारकर हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही बसनही थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को […]
विज्ञापन
सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत अंतर्गत दोतारा वार्ड नंबर 13 में बीते सोमवार की देर शाम 45 वर्षीय अंबिका मंडल की गोली मारकर हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही बसनही थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.
बसनही थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
मृतक के पुत्र के आवेदन पर आठ लोगों विरुद्ध हुआ मामला दर्ज
मृतक अंबिका मंडल के पुत्र सुखड़ मंडल के आवेदन पर गांव के ही मुकेश मंडल, मिथुन मंडल, अनूप मंडल उर्फ बुचो मंडल, अरुण मंडल सहित चार अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मृतक के पुत्र ने दिये आवेदन में घटना की जिक्र करते हुए बताया है कि सोमवार की देर शाम वह अपने दरवाजे पर खड़ा था.
इसी दौरान घर जाने के रास्ते पर अरूण मंडल द्वारा लगाये गये टाट को मुकेश मंडल द्वारा अंबिका मंडल को हटाने को कहा गया. जिसे हटाने से अंबिका मंडल द्वारा मना करने पर मुकेश मंडल द्वारा गाली गलौज की जाने लगी तथा तभी सभी आरोपित मौके पर हथियार से लैस होकर पहुंचे व इसी दौरान मुकेश मंडल ने अंबिका मंडल को गले में गोली मार दी.
जिससे अंबिका मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गया. हालांकि आरोपितों के भागने के दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपित मिथुन मंडल को पकड़ लिया. जिसके पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जिसे मौके पर पहुंची बसनही थाने को सौंप दिया गया.
इस बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जबकि गिरफ्तार दो नामजद अभियुक्तों में एक नामजद अभियुक्त मिथुन मंडल जो चोटिल था, उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि नामजद अभियुक्त अनूप मंडल उर्फ बुचो मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इधर मृतक का शव पोस्टमार्टम बाद घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुत्र के वियोग में मृतक की वृद्ध माता हैया देवी की आंखों का आंसू रोते रोते सुख चुका था. वहीं मृतक की पत्नी चंदन देवी के करूण चीत्कार से मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थी. आस पड़ोस की महिला मृतक की वृद्ध माता हैया देवी व पत्नी चंदन देवी को सांत्वना देने में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










