स्कार्पियो से उतर कर बकरी चरा रहे बच्चे को मारी गोली, नहीं था कोई पारिवारिक विवाद
सहरसा : बिहार के सहरसा में एक बारह वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत होने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिष नहर के किनारे में 12 वर्षीय बच्चा बकरी चरा रहा था, उसी दौरान एक चार पहिया अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन वहां रोककर उनमें से एक व्यक्ति ने ज्योतिष कुमार को गोली मारकर […]
सहरसा : बिहार के सहरसा में एक बारह वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत होने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिष नहर के किनारे में 12 वर्षीय बच्चा बकरी चरा रहा था, उसी दौरान एक चार पहिया अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन वहां रोककर उनमें से एक व्यक्ति ने ज्योतिष कुमार को गोली मारकर मौके पर से फरार हो गया. जिसके बाद ज्योतिष के भाई रंतोष ने उसे घायल अवस्था में ही सदर अस्पताल लेकर आये थे.हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
वहीं, उनके भाई रंतोष ने बताया कि परिवार को किसी से कोई भी विवाद नहीं है.उधर, इस मामले को लेकर सभी शोक में है. आखिर उस नन्हे बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा होगा जो इस तरह की घटना का अंजाम उसके साथ किया गया. फिलहाल पुलिस अपराधी की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम केबाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए