ePaper

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, बचाने आये देवर को मारा चाकू

Updated at : 07 Nov 2019 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, बचाने आये देवर को मारा चाकू

सहरसा : बिहार के सहरसा में सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में बुधवार की शाम शौच कर घर लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने सहित महिला को बचाने पहुंचे उसके देवर को चाकू से वार कर घायल किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत खजुराहा पंचायत के वार्ड […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में बुधवार की शाम शौच कर घर लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने सहित महिला को बचाने पहुंचे उसके देवर को चाकू से वार कर घायल किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत खजुराहा पंचायत के वार्ड नंबर4 निवासी पीड़ित महिला ने गांव के ही अकील मुखिया व सविंदर मुखिया के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी है.

दिये गये आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला बुधवार की शाम शौच कर अपने घर लौट रही थी कि पूर्व से घात लगाये उक्त गांव के ही अकील मुखिया व सविंदर मुखिया द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया जाने लगा. हो हल्ला सुन मौके पर पीड़िता को बचाने पहुंचे उसके देवर विलास मुखिया को आरोपितों ने चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन