वसुधा केंद्र, दुकान सहित दो घरों में लाखों की चोरीgffff

Updated:
विज्ञापन

सहरसा : शहर में चोर व अपराधियों की बल्ले-बल्ले है. शहर के बंगाली बाजार के समीप सरेशाम जहां हथियार के बल पर 80 हजार की छिनतई होती है. वही सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित वसुधा केंद्र में वेंटीलेटर से लगभग 70 हजार नकद, 25 हजार का मोबाइल चार्जर व अन्य सामान […]

विज्ञापन

सहरसा : शहर में चोर व अपराधियों की बल्ले-बल्ले है. शहर के बंगाली बाजार के समीप सरेशाम जहां हथियार के बल पर 80 हजार की छिनतई होती है. वही सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित वसुधा केंद्र में वेंटीलेटर से लगभग 70 हजार नकद, 25 हजार का मोबाइल चार्जर व अन्य सामान एवं सीसीटीवी कैमरा की मंगलवार की रात चोरी हो जाती है. मामला थाना चौक स्थित डिजिटल वर्ल्ड सहरसा का है.

आपके शहर में

विज्ञापन
दुकान के संचालक जयकुमार पंजियार ने बताया कि केंद्र से सभी ऑनलाइन कार्य किये जाते हैं. बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने मामले की जानकारी दी तो आने पर पाया कि सीसीटीवी, नकद 70 हजार, लगभग 25 हजार का सामान, कंप्यूटर से सारा डाटा गायब है. इधर कायस्थ टोला निवासी गोपाल सिन्हा के घर चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित के अनुसार चोरों ने सोयेवस्था में पांच मोबाइल व लगभग एक लाख 15 हजार रुपये की चोरी कर ली.
वही रेलवे कॉलोनी में दुकान चलाने वाले भारतीय नगर निवासी रमेश गुप्ता के दुकान में भी चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने छप्पर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इससे पूर्व भी दुकान में चोरी हो चुकी है. इधर संतनगर में किराये पर रहने वाले बेगूसराय निवासी लक्ष्मण यादव, बांका निवासी रोहित रजक व गया निवासी रवि रंजन कुमार के कमरे से दो मोबाइल व लैपटॉप की चोरी होने की बात सामने आयी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन