22 से सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों के रफ्तार पर लगेगी ब्रेक
Updated at : 07 Jul 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सावान महीना शुरू होने में अब कम ही दिन शेष है. कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए रेल विभाग इस बार एक नयी पहल करेगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम ने रेल अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद इस वर्ष भी सहरसा-मानसी रेलखंड पर सुपरफास्ट सहित एक्सप्रेस […]
विज्ञापन
सहरसा : सावान महीना शुरू होने में अब कम ही दिन शेष है. कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए रेल विभाग इस बार एक नयी पहल करेगी.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम ने रेल अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद इस वर्ष भी सहरसा-मानसी रेलखंड पर सुपरफास्ट सहित एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार पर इस श्रावण मास तक ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत आगामी 22 जुलाई से सहरसा-मानसी रेलखंड पर करीब 30 दिनों तक सभी ट्रेनों के रफ्तार पर कांवरियों की सुरक्षा की दृष्टि निर्धारित स्पीड तय की गयी है.
पूरे श्रावण मास तक सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व पैंसेजर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड इस रेलखंड पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. जबकि वर्तमान में इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम व न्यूनतम स्पीड 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा है. ऐसे में वैशाली, गरीब रथ एसी, हाटे बाजार, बांद्रा हमसफर, चंपारण हमसफर, जनहित, जनसाधरण व राज्यरानी सहित सहरसा जंक्शन आने व जाने वाली सभी ट्रेनों की स्पीड कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




