पर्चाधारियों के समर्थन में दूसरे दिन भी अनशन

Updated:
विज्ञापन

सोनवर्षाराज : पर्चाधारी संघर्ष समिति सोनवर्षा के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर पर्चाधारी शंकर साह व मसो झालो देवी द्वारा बीते सोमवार की सुबह से प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में जारी अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल मंगलवार की शाम तक जारी रहा. इस दौरान अनशनकारी के समर्थन में आए पर्चा धारियों को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : पर्चाधारी संघर्ष समिति सोनवर्षा के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर पर्चाधारी शंकर साह व मसो झालो देवी द्वारा बीते सोमवार की सुबह से प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में जारी अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल मंगलवार की शाम तक जारी रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान अनशनकारी के समर्थन में आए पर्चा धारियों को संबोधित करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का दखल दिहानी अभियान मजाक बन कर रह गया है. बेदखल पर्चाधारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन व अधिकारियों को बार लिखित व मौखिक गुहार लगाए जाने के बाबजूद भी पर्चाधारियों के हक में कोई काम नही किया गया. जिसका नतीजा है कि आज लाचार पर्चाधारी अनशन करने को बाध्य हैं.
ऐसी परिस्थिति में सीपीएम पर्चाधारियों के समर्थन में आंदोलन करेगी. मौके पर जिला मंत्री रंधीर कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य रामचन्द्र महतो, अंचल मंत्री इंद्रदेव प्रसाद इंदु, व्यास प्रसाद यादव, दिलीप ठाकुर, गुरुदेव शर्मा, शंभू मुर्मू, असफाक अंसारी, बद्री मंडल, केशव महतो, कुलानंद यादव, माखन साह, केदार महतो, भुवन तांती उपस्थित थे.
मालूम हो कि पांच सूत्री मांगों में पर्चा की जमीन से बेदखल करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई. पर्चाधारियों को रसीद निर्गत करने, पर्चाधारी शंकर साह को पर्चा की जमीन से बेदखल करने वालों को सहयोग करने वाले दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई, दखलदिहानी कानून को सख्ती से लागू करने सहित भूमिहीन को वासगीत पर्चा निर्गत करने की मांग शामिल है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन