अंतरजिला बाइक लूटेरा गिरोह का भंडाफोड़, हथियार व लूट की बाइक के साथ खगड़िया के एक सहित सात गिरफ्तार
Updated at : 07 Jun 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना सहित जिले में आये दिन हो रही बाइक चोरी व लूट मामले में सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर सात अपराधी को चार लोड कट्टा, तीन गोली, […]
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना सहित जिले में आये दिन हो रही बाइक चोरी व लूट मामले में सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर सात अपराधी को चार लोड कट्टा, तीन गोली, एक खोखा, पांच बाइक व सात मोबाइल के साथ बलुआहा रोड बांसबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया.
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसपी राकेश कुमार ने कहा कि एसडीपीओ के नेतृत्व में ओपी प्रभारी अजीत कुमार, सअनि रंजन कुमार व सशस्त्र बल के सहयोग से बलुआहा रोड बांसबाड़ी से सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर निवासी अंशु कुमार, वार्ड नंबर 25 बटराहा निवासी आशीष कुमार, कहरा निवासी कृष्ण कुमार व सुबोध कुमार, सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के परमीनिया निवासी विनीत कुमार, खगड़िया जिला के सिरनिया गोगरी जमालपुर निवासी मानष कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि बरामद बाइक में सोनवर्षा कचहरी में बीते तीन जून को दर्ज एक बाइक लूट मामले में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है. एसपी ने कहा कि ये लोग बाइक चोरी व लूट करने के बाद उसके पार्टस खोल कर बेच देता हैं. इनलोगों से पूछताछ में कई जानकारी सामने आयी है. जिस पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी सहरसा के अलावे आसपास के जिलों में भी चोरी व लूट की घटना को अंजाम देता था. इसकी जानकारी ली जा रही है. प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सोनवर्षा कचहरी ओपी प्रभारी अजीत कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




